मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

चोरी के आरोपी को नहर से किया गिरफ्तार

तहलका न्यूज,बीकानेर।आमतौर पर किसी अपराधी को पकडऩे के लिये पुलिस आसूचना तंत्र या आधुनिक तकनीक

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
चोरी के आरोपी को नहर से किया गिरफ्तार

तहलका न्यूज,बीकानेर।आमतौर पर किसी अपराधी को पकडऩे के लिये पुलिस आसूचना तंत्र या आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करती है।लेकिन रविवार को खाजूवाला पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये नहर में कूद गया।उसे पक डऩे का जज्बा लिये सिपाही अरूण कुमार ने भी नहर में छलांग लगा दी और आखिरकार उसे दबोच लिया।जानकारी मिली है कि खाजूवाला पुलिस ने लंबे समय से चोरी के मामले में फरार चल रहे गजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।हालांकि पुलिस से बचने के लिए बदमाश नहर में कूद गया।भागने की कोशिश की,परन्तु पुलिस टीम ने भी तुरंत नहर में छलांग लगा दी और आरोपी को पकड़ लिया।मामला खाजूवाला निवासी सुखदेव नारायण कुमावत की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था।31 मार्च को दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि कृषि मंडी स्थित उसकी दुकान के बाहर रखे सरसों के तीन कट्टे 28-29 मार्च की रात चोरी कर लिए गए थे। इसके आधार पर खाजूवाला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच में तीन आरोपी नामजद
जांच के दौरान पुलिस ने अमित विश्नोई,मंगल सिंह और गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू को नामजद किया था। पुलिस पहले ही अमित विश्नोई और मंगल सिंह को गिरफ्तार कर चुकी थी,जबकि गजेंद्र सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था।फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सहायक उप निरीक्षक मांगीलाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद इलाके में दबिश दी गई। इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अनूपगढ़ शाखा नहर में कूद गया।इसके बाद पुलिस टीम ने बिना देरी किए नहर में कूदकर आरोपी को पकड़ लिया।काफी प्रयास के बाद आरोपी को काबू में कर गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: