मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

मारपीट कर क्रीम सेपरेटर मशीन उठाकर ले गए

  तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले केसरी डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में क्रीम सेपरेटर मशीन को जबरन उठाकर

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
मारपीट कर क्रीम सेपरेटर मशीन उठाकर ले गए

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले केसरी डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में क्रीम सेपरेटर मशीन को जबरन उठाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।जिसमें आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर लाखों रुपए की मशीन उठा ले गए।इसको लेकर पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि मयूर विहार नई दिल्ली निवासी राहुल भाटी गुर्जर ने भादासर निवासी सीताराम जाखड़,शंकरलाल,सोहनराम,भवानीसिंह,अशोक तोमर व अन्य के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि सातलेरा स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में सांई कृपा डेयरी उसने किराए पर ले रखी है।जिसमें वह दूध से क्रीम निकालने की मशीन क्रीम सेपरेटर व अन्य मशीनें लगा रखी है। इस मशीन की कीमत पांच लाख रूपए है।बुधवार दोपहर करीब 2 बजे आरोपी नाजायज रूप से उसके प्लांट में घुसे।प्लांट पर काम कर रहें क र्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का मुक्की व गाली गलौच करते हुए क्रीम सेप्रेटर मशीन उठाकर ले गए।प्लांट के मालिक भवानीसिंह व अशोक तोमर ने आरोपियों की मदद की और परिवादी की गैर मौजूदगी में आरोपियों को बुलाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच एएसआई महेश कुमार को सौंप दी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: