मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

घर के बाहर से इस प्रोपर्टी डीलर का किडनैप

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में प्रोपर्टी डीलर का अपहरण करने का मामला

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
घर के बाहर से इस प्रोपर्टी डीलर का किडनैप

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में प्रोपर्टी डीलर का अपहरण करने का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि लूणकरणसर के वार्ड 37 में सोमवार शाम बोलेरो कैंपर सवार होकर आए बदमाश प्रोपर्टी डीलर को किडनैप कर ले गए। मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। 2 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर होने के बाद 20 किलोमीटर दूर छोड़कर फरार हो गए।सुरेंद्र पीरतानी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि योगेश सिहाग,तेजाराम जाट और एक अन्य युवक कैंपर गाड़ी लेकर उसके घर के सामने पहुंचे। आरोपियों ने उसे फोन कर बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर आया, उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया, उसका मोबाइल बंद कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।सुरेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उससे 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने उसके भाई को फोन कर माली होटल पर दो लाख रुपए लेकर आने को कहा। उसका भाई तय स्थान पर पहुंचा, लेकिन वहां किसी ने रुपए नहीं लिए।दो लाख रुपए सत्यनारायण गोदारा के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। रुपए मिलने के बाद आरोपी उसे हरियासर के पास छोड़कर फरार हो गए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: