स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह इस बार बीकानेर में
तहलका न्यूज,बीकानेर।सरकार ने इस वर्ष 15 अगस्त 2026 का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर

तहलका न्यूज,बीकानेर।सरकार ने इस वर्ष 15 अगस्त 2026 का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर संभाग मुख्यालय पर आयोजित करने का निर्णय लिया है।समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 28 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जयपुर सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।इसको लेकर सोमवार को जिला कलक्टर निशांत जैन ने बैठक ली और पूर्व संध्या पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और एट होम सहित मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।
बीकानेर में होगा मुख्य समारोह
बैठक के एजेंडे के अनुसार मुख्य समारोह के लिए स्थल चयन, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम,14 अगस्त को आयोजित होने वाले एट होम/हाई टी,सांस्कृतिक कार्यक्रम,परेड,सुरक्षा व्यवस्था,यातायात,वीवीआईपी प्रोटोकॉल,सड़क मरम्मत,शहर की सफाई,प्रकाश व्यवस्था,मीडिया कवरेज और अतिथियों के ठहरने सहित सभी व्यवस्थाओं पर विभागवार जिम्मेदारियां तय की गई हैं।समारोह से पहले 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास होगा,जबकि 14 से 16 अगस्त तक शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष रोशनी की व्यवस्था भी की जाएगी। लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
वसुंधरा सरकार में हुआ था आयोजन
बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पहले भी हो चुका है।सबसे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने पहले कार्यकाल में बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया था। अब वर्षों बाद एक बार फिर यह सम्मान बीकानेर को मिला है,जिससे शहर में बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं