व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के लूनकरनसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आजाद कॉलोनी में एक व्यापारी को पिस्तौल

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के लूनकरनसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आजाद कॉलोनी में एक व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर धमकाने और दबंगई दिखाने का गंभीर मामला सामने आया है।पीडि़त व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रार्थी हनुमानमल ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि यह घटना 26 जुलाई की रात्रि को करीब सवा दस बजे की है।प्रार्थी जब अपने घर के आगे गाड़ी से सामान उतारकर गाड़ी रवाना कर रहे थे,तभी गोपालनाथ (डायरेक्टर) वहां पहुंचा और उनके साथ जबरन हाथापाई व गाली-गलौज शुरू कर दी।शिकायत के अनुसार,विरोध करने पर आरोपी गोपालनाथ ने पिस्तौल निकालकर प्रार्थी पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी।आरोपी ने प्रशासनिक व्यवस्था और कानून को लेकर भी डराने-धमकाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया।पीडि़त द्वारा तुरंत डायल 112 पर फोन कर सहायता मांगने का प्रयास किया गया,लेकिन आरोपी के आक्रामक रवैये के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं