मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

ईंट से भरी ट्रोली पलटी,महिला की हुई मौत

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना इलाके में ईंट से भरी ट्रोली पलटा खा गई। इस

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
ईंट से भरी ट्रोली पलटी,महिला की हुई मौत

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना इलाके में ईंट से भरी ट्रोली पलटा खा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर को हुई इस घटना में सोढ़ावाली लूणकरणसर निवासी 57 वर्षीय संतोष कंवर की मौत हो गई।जानकारी मिली है कि जैसलमेर रोड स्थित चूंगी नाके पर ईंटों से भरी ट्रोली का टायर फट जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई।इस दौरान पैदल चल रही संतोष कंवर इसकी चपेट में आ गई और गंभीर चोटें लगी। जिसे राहगीरों की मदद से पीबीएम ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां भीड़ एकत्रित हो गई।बता दें कि पिछले एक महीने में इस रोड पर हुए सड़क हादसे में यह दूसरी मौत है। इससे पहले भी एक कम्युनिस्ट नेता की मौत हुई थी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: