मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

दो बाइक चोरों को पकड़ा,10 मोटरसाइकिलें बरामद

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर में बाइक चोरों ने पुलिस की नींद हराम कर रखी है। एक

3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
दो बाइक चोरों को पकड़ा,10 मोटरसाइकिलें बरामद

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर में बाइक चोरों ने पुलिस की नींद हराम कर रखी है। एक ओर लगातार बाइक चोरी की वारदातें सामने आ रही है।वहीं दूसरी ओर पुलिस को बाइक चोरी करने वाले दो चोरों को पकडऩे में सफलता हाथ लगी है। शहर के जेएनवीसी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गये आरोपी कक्कू निवासी 22 वर्षीय त्रिलोकराम पुत्र सरदाराराम मेघवाल तथा भानगढ़ निवासी 24 वर्षीय विकास पुत्र महेंद्र सिंह जाट है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई तीन मोटरसाइकिलों सहित कुल दस चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में दो अन्य आरोपियों को भी नामजद किया गया है,जिनकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 सितंबर की रात स्वर्ण जयंती फ्लैट्स से उसकी मोटरसाइकिल सहित पड़ोसियों की दो अन्य मोटरसाइकिलें अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।रिपोर्ट पर जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने शहर के विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल दस चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी शहर से बाइक चोरी कर उन्हें गांवों में कम कीमत पर बेचने की फिराक में थे।पुलिस बरामद अन्य मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर रही है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।कार्रवाई में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हैडकांस्टेबल रविंद्र सिंह,केशाराम,कांस्टेबल रविंद्र और नरेश की विशेष भूमिका रही।

 

धरणीधर मैदान से बाइक चोरी,सूझबूझ से चोर पकड़वाया
शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार को धरणीधर मैदान से एक बाइक चोरी हो गई।धरणीधर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे किशोर पुरोहित ने अपनी बाइक मैदान के पास खड़ी की थी।वे मंदिर में दर्शन के लिए गए,इसी दौरान चोर बाइक लेकर फरार हो गया।बाइक चोरी की सूचना गंगाशहर थाने में दी गई। घटना की जानकारी साथ में मौजूद दर्शनार्थी रौनक को हुई तो उसने तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों और बस्तियों में बाइक की तलाश शुरू की।रौनक ने अपनी सूझबूझ से दोपहर तक संदिग्ध चोर का पता लगाया और उसे गंगाशहर थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।इसके बाद बाइक भी सुरक्षित बरामद कर ली गई।स्थानीय लोगों के अनुसार धरणीधर मैदान के आसपास नशा करने वालों का दिन-रात जमावड़ा रहता है।ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई है।बाइक चोरी की घटना को लेकर मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों एवं आसपास के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं।उनका कहना है कि इस बार रौनक की सजगता और सूझबूझ से बाइक बरामद होने के साथ संदिग्ध चोर भी पुलिस की पकड़ में आ गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: