सीवरेज कार्य करते दो श्रमिक गड्ढे में दबे
तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में सीवरेज में काम करते हुए दो श्रमिक
J
1 मिनट पढ़ने में
0 शेयर

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में सीवरेज में काम करते हुए दो श्रमिक दब गए। जिन्हें मजदूरो और आसपास के लोगों के द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि पुरानी गिनान्नी में सीवरेज का काम चल रहा था कि शाम को यह हादसा हो गया। इस हादसे में प्रदीप और कौशल नाम के दो श्रमिक मिट्टी में दब गए। जब इसकी जानकारी साथी श्रमिकों को मिली तो अफरा तफरी मच गई और मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई।बाद में मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं