मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

व्यास को आम आदमी पार्टी से किया निष्काषित

तहलका न्यूज,बीकानेर। आम आदमी पार्टी संगठन की अनुशासन समिति एवं जिला नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक समीक्षा

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
व्यास को आम आदमी पार्टी से किया निष्काषित

तहलका न्यूज,बीकानेर। आम आदमी पार्टी संगठन की अनुशासन समिति एवं जिला नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक समीक्षा के उपरांत यह निर्णय लिया गया है कि रवि व्यास,जिन्हें बीकानेर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था,पिछले कई महीनों से पार्टी की गतिविधियों से लगातार अनुपस्थित रहे हैं।23 मार्च को इनके द्वारा स्वयं को शहर अध्यक्ष घोषित करना संगठनात्मक मर्यादा एवं पार्टी अनुशासन के विपरीत पाया गया।इसके अतिरिक्त विभिन्न बैठकों,ज्ञापनों एवं पार्टी कार्यक्रमों में बार-बार बुलाने के बावजूद उपस्थित नहीं होना तथा प्रदेश प्रभारी त्रिलोकदीप के बीकानेर आगमन पर भी अनुपस्थित रहना गंभीर अनुशासनहीनता माना गया।पिछले लगभग 4 महीनों से इनके द्वारा किसी भी प्रकार की संगठनात्मक गतिविधि में सक्रि य भागीदारी नहीं की गई। साथ ही जिला अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ के प्रति अनुचित व्यवहार एवं मिसबिहेव की शिकायतें प्राप्त हुईं।उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ द्वारा संगठन हित में निर्णय लेते हुए रवि व्यास को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से 3 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।पार्टी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की मर्यादा,अनुशासन एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा करती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: