रोहित गैंग के हिस्ट्रीशीटर के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला पुलिस की ओर से हार्डकोर अपराधियों और गैंगस्टरों पर लगातार शिकंजा कसता जा

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला पुलिस की ओर से हार्डकोर अपराधियों और गैंगस्टरों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है।इसी कड़ी में शनिवार को गंगाशहर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर हरिओम रामावत के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की।रामावत को गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय गुर्गा माना जाता है।यह कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई।मौके पर सीओ हिमांशु शर्मा,गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार और बीडीए तहसीलदार आकांक्षा गोदारा मौजूद रहे।प्रशासन ने आरोपी के अवैध निर्माण और घर की बालकनी को ध्वस्त करते हुए नोटिस जारी किया।पुलिस के अनुसार हरिओम रामावत के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास,डकैती,फायरिंग,धमकी सहित करीब 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर पर भी बुलडोजर कार्रवाई की गई थी।उस दौरान रेंज आईजी ओमप्रकाश ने पत्रकारों के सवाल पर कहा था,कौन है यह रोहित गोदारा,कोई जेबकतरा है क्या? मैं किसी रोहित गोदारा को नहीं जानता।”अब उसी गैंग से जुड़े बताए जा रहे हिस्ट्रीशीटर पर प्रशासनिक कार्रवाई ने एक बार फिर इस अभियान को चर्चा में ला दिया है।पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन के तहत अपराधियों,गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,ताकि जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं